Beschrijving
प्रोफेसर (डॉ) पी.के. आर्य देश के जाने-माने लेखक, विचारक, पत्रकार टेलीविजन प्रस्तोता एवं शिक्षाविद् हैं। मानव कल्याण, शिक्षा तथा आत्मविकास आदि विषयों पर उनकी लगभग 40 पुस्तकें/ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। वैदिक सत्य ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रो. आर्य अनेक देशों में सांस्कृतिक राजदूत की हैसियत से अपने व्याख्यान दे चुके हैं। राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय/प्रांतीय स्तर पर उन्हें अनेक अवार्ड्स/पुरस्कारों से विभूषित किया जा चुका है। वर्तमान में श्री आर्य आध्यात्मिक मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, प्रस्तुत कृति उनके काव्यशिल्प की उत्कृष्ट बानगी है।




